नया वर्ष अपने साथ नया उत्साह, नयी उमंग और नए जोश को लेकर आता है| आइये जानते हैं आपकी राशि के अनुसार साल 2019 आपके लिए कैसा रहेगा -
मेष राशि - मेष राशि के लोगों के लिए यह साल नए संबंधों की शुरुआत करा सकता है| इस वर्ष आपके जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है और आपके वैवाहिक जीवन का आरम्भ हो सकता है| स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उतार चढ़ाव भरा हो सकता है| अपने खर्चे पर नियंत्रण रखें वर्ना नुकसान की सम्भावना है| पिता के साथ संबंध मधुर रखें| इस वर्ष तीर्थ यात्रा का विचार बना सकते हैं| इस वर्ष कोई बड़ी योजना अथवा निवेश का विचार टाल दें|आपका मन घर से सम्बंधित विषयों में ज्यादा लगेगा|भाग्य की अपेक्षा परिश्रम को महत्व दें क्यूंकि इस वर्ष भाग्य संभवतः आपका पूर्ण साथ न दे|
वृष राशि - वृष राशि के लोगों को इस वर्ष काफी परिश्रम करना पड़ सकता है| छोटे भाई बहनों से सम्बन्ध मधुर रखें एवं व्यर्थ की चिंता से बचें| इस वर्ष विरोधियों पर आपकी विजय होगी एवं शत्रु आपके सामने नहीं टिक पायेगें| किसी पुराने मुक़दमे अथवा बीमारी से छुटकारा मिल सकता है| गूढ़ विषयों में आपकी रुचि हो सकती है एवं कोई जायदाद से सम्बंधित शुभ समाचार आपको मिल सकता है| अपने उच्चाधिकारियों का सम्मान करें एवं उनसे वाद-विवाद से बचें अन्यथा हानि होने की सम्भावना है| व्यापार से सम्बंधित अच्छी साझेदारी हो सकती है परन्तु नौकरी करने वालों के लिए यह वर्ष उतार चढ़ाव भरा रहेगा|
मिथुन राशि - मिथुन राशि के लोग इस वर्ष कोई बड़ा ऋण (कर्जा) न लें| विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के लिए यह वर्ष बहुत उत्तम है|इस वर्ष घर में लक्ष्मी के रूप में कन्या का जन्म हो सकता है| नौकरी में कोई महत्वपूर्ण पद संभाल सकते हैं एवं प्रमोशन हो सकता है| व्यापार में साझेदार से मतभेद हो सकते हैं इसलिए सतर्क रहें| इस वर्ष परिवार के लोगों पर आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है|इस वर्ष आमदनी के साथ-साथ आपको धन संचय एवं निवेश के विषय में भी सोचना चाहिए| कार्यछेत्र में किसी भी प्रकार के विवाद से बचें क्योंकि विरोधी नुकसान पंहुचा सकते हैं|
कर्क राशि - कर्क राशि के लोगों के लिए यह वर्ष उनके आत्मकेंद्रित होने का वर्ष है| इस वर्ष दूसरों की अपेक्षा अपने ऊपर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है| इस वर्ष नए घर का शुभारम्भ अथवा नए घर में प्रवेश हो सकता है| अपने जीवन साथी से अपना व्यवहार मधुर रखें एवं आपसी समझ से मतभेद को सुलझाने का प्रयास करें| इस वर्ष कार्य के सम्बन्ध में विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है| कार्यछेत्र के लिए इस वर्ष आप भाग्यशाली रहेंगे एवं नौकरी के अच्छे अवसर आपको प्राप्त होंगे| संतान के विषय में इस वर्ष थोड़ा चिंतित रह सकते हैं| व्यवसाय से सम्बंधित विषयों में सतर्क रहें एवं कोर्ट कचहरी से दूर रहें|
सिंह राशि - सिंह राशि के लोग इस वर्ष विदेश यात्रा पर जा सकते हैं| अगर संतान के इच्छुक हैं तो इस वर्ष आपको पुत्र रत्न की प्राप्ति हो सकती है| विद्यार्थियों के लिए ये वर्ष बहुत अनुकूल नहीं है क्योंकि उन्हें वांछित फल प्राप्ति में देरी की सम्भावना है| इसलिए उनको धैर्य एवं संयम से काम लेना चाहिए| सिंह राशि के जातक इस वर्ष अपने गृह के निर्माण अथवा सज्जा हेतु धन का उपयोग कर सकते हैं| इस वर्ष आपको पारिवारिक एवं गृह सम्बन्धी सुख मिलेंगे| अगर नया वाहन खरीदना चाहते हैं तो यह वर्ष उत्तम है| कार्य के सम्बन्ध में आपको छोटी-मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं अतः इसका ज्यादा तनाव न लें|
कन्या राशि - कन्या राशि के लोग इस वर्ष अपने वैवाहिक जीवन खासकर अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें| घर के वातावरण को शांत रखने का प्रयास करें| इस वर्ष लेखन से सम्बंधित विचार आपके मन में आ सकते हैं | अगर आप रिसर्च आदि करना चाहते हैं तो यह वर्ष बहुत अनुकूल है| कार्य के सम्बन्ध में आपको छोटी-मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं अतः इसका ज्यादा तनाव न लें| कार्यछेत्र पर लोगों के साथ अपना व्यवहार सबके साथ मधुर रखें, इससे लाभ होगा| इस वर्ष भाग्य आपका पूर्ण साथ देगा इसलिए कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा होने की सम्भावना है|
तुला राशि - तुला राशि के लोगों के लिए यह वर्ष उनके कार्यछेत्र को समर्पित रहेगा| इस वर्ष आप कामयाबी की नयी ऊंचाइयों को छुएंगे| अगर प्रमोशन के इच्छुक हैं तो यह वर्ष आपको निराश नहीं करेगा| इस वर्ष आपका स्वास्थ्य आपका पूर्ण साथ देगा किन्तु अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य के विषय में आप थोड़ा चिंतित रह सकते हैं| वाहन इत्यादि बहुत सावधानी से चलायें अन्यथा दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं| छोटे भाई बहनों से मतभेद हो सकते हैं जिसके आपको तनाव हो सकता है| इस वर्ष किसी भी प्रकार के बड़े निवेश अथवा कर्ज से बचें|
वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह वर्ष उतार चड़ाव भरा रहेगा| यद्यपि आपका अपना स्वास्थय तो ठीक रहेगा परन्तु आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में चिंतित रह सकते हैं| इस वर्ष लम्बी यात्राओं के भी योग बनते हैं| कुटुम्भ जनों से आपके संबंधो में खटास आ सकती है, इसलिए अपने व्यवहार का विशेष ध्यान रखें| आप अपनी कटु वाणी से किसी का मन दुखा सकते हैं इसलिए अपनी वाणी को यथासंभव मधुर रखने का प्रयास करें| विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष उच्च शिक्षा के लिए अनुकूल है| इस वर्ष आप योग एवं ध्यान का सहारा अवश्य लें|
धनु राशि - धनु राशि के लोगों को इस वर्ष अपने पिता एवं उच्च अधिकारीयों से सम्बन्ध मधुर रखने का प्रयास करना चाहिए| ऐसा न करने पर तनाव की स्तिथि उत्पन्न हो सकती है| इस वर्ष आप भूमि, गृह अथवा वाहन आदि में खर्च सकते हैं| इस वर्ष आपको बड़े भाई बहनों से लाभ मिलने की सम्भावना है| कार्य के सम्बन्ध में आपको विदेशी कंपनी के साथ काम अथवा विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है|विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष रिसर्च के लिए बहुत अनुकूल है| आपका झुकाव गूढ़ विद्याओं जैसे ज्योतिष, मंत्र, तंत्र आदि की ओर हो सकता है| इस वर्ष भाग्य आपको पूर्ण साथ देगा|
मकर राशि - मकर राशि के लोगों के लिए यह वर्ष बहुत अनुकूल नहीं है| इस वर्ष आपके निर्णय लेने की छमता बाधित होगी एवं आप अपने आपको दुविधापूर्ण स्तिथियों से घिरा हुआ पाएंगे| आपका सारा ध्यान दूसरों पर एवं उनकी कमियों पर हो सकता है जिसके कारण आप लोगों की निंदा के पात्र भी बन सकते हैं| इस वर्ष आप अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं| हालाँकि कार्यछेत्र पर आपको शुभ समाचार मिलने की पूरी सम्भावना है| इस वर्ष आप छोटी-मोटी सफल यात्राएँ करेंगे जिससे आपको पूर्ण लाभ होगा| भाग्य आपका साथ देगा एवं आपके विरोधी परास्त होंगे|
कुम्भ राशि - कुम्भ राशि के लोगों के लिए यह वर्ष कुछ खास रहेगा| यह वर्ष आपकी उन्नति के मार्ग खोलेगा एवं आपकी लंबित इच्छाओं की पूर्ती करेगा| इस वर्ष आपको विवाह से लाभ हो सकता है| आपके उच्च अधिकारी आपको पूर्ण सहयोग करेंगे एवं आपको सम्मान देंगे| इस वर्ष आपका भाग्य अपने चरम पर रहेगा एवं कोई भी विरोधी आपका नुकसान करने में सफल नहीं होगा| पारिवारिक माहौल सौहार्द पूर्ण रहेगा एवं सभी आपकी बातों का विशेष ध्यान देंगे| अगर भूमि, घर अथवा वाहन खरीदने के इच्छुक हैं तो यह वर्ष आपके लिए अनुकूल है|
मीन राशि - मीन राशि के लोगों के लिए ये वर्ष अच्छा रहेगा| इस वर्ष आप माता पिता संग तीर्थ यात्रा कर सकते हैं| व्यवसाय में साझेदारी के योग बनते हैं जो की सफल परिणाम देंगे| कार्य छेत्र में इस वर्ष आपको अपने उच्च अधिकारिओं से विरोध का सामना करना पड़ सकता है किन्तु आप अपनी सूझ बूझ से उनपर विजय पाने में सफल होंगे| विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष थोड़ा चिंताजनक हो सकता है क्योंकि बहुत जल्दी ज्यादा पाने की चाह उन्हें निराश कर सकते है| अतःविद्यार्थियों को धैर्य एवं संयम बरतना होगा| संतान के पक्ष से थोड़ा चिंतित हो सकते हैं|
आशा है की आप सभी का नववर्ष मंगलमय हो एवं इश्वर से प्रार्थना है कि आप जीवन में अपने लक्ष्य को पाने में सफल हों|
Comments
Post a Comment